फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 करोड़ से बनेगी पानी की दो टंकी, प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
गोंडा के भुलभुलिया गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। भुलभुललिया गांव टेढ़ी नदी के तट पर बसा होने के कारण पीने का पानी दूषित हो गया है। यहां के करीब दो दर्जन मजरों के लोग काफी दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर थे। गांव के लोग काफी दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इस गांव के बीच से रेलवे लाइन जाने के कारण गांव दो भागों में बटा है। इसीलिए गांव में 2.5 करोड़ लागत से जल निगम ने निर्मल नीर परियोजना के तहत पानी टंकी बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

विकास खंड हलधरमऊ के भुलभुललिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए 2.5 करोड़ रुपये से दो पानी टंकी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे दो दर्जन मजरे के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जल निगम के सर्वे में गांव टेढ़ी नदी के तट पर बसा होने के कारण हैंडपंप का पानी बहुत दूषित पाया गया। दूषित पानी पीने से काफी लोग बीमार हो जाते थे। इस टंकी के निर्माण से भुलभुललिया डीहा, गड़रिया पुरवा, लोनियन पुरवा, पासी पुरवा, अंबेडकर पुरवा, खेदू पुरवा, छत्तर पुरवा, महंथ सिंह पुरवा, बर्गदिहन पुरवा, गोंडियन पुरवा, बेहनन पुरवा, हाता, अहिरन पुरवा सहित दो दर्जन से मजरों की दस हजार आबादी के लोगों को पीने के शुद्ध पानी की सुविधा मिलेगी। गांव में पानी टंकी का काम शुरू होने से यहां खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें