फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खराब प्रगति पर आवास विकास परिषद के एक्सईन का रोका वेतन

Mon, 17 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। खराब प्रगति व बैठक में अनुपस्थित रहने पर आवास विकास परिषद के एक्सईन अजित चौधरी का डीएम ने वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने एनआरएलएम, पंचायती राज विभाग, जलजीवन मिशन, पीडब्ल्यूडी विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शत-प्रतिशत कार्य करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लाएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों/ योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डीएफओ पंकज कुमार शुक्ल, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें