गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न कार्यों में रुचि न लेने वाले आठ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का वेतन रोक दिया गया है।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने इन कर्मियों को नोटिस देकर बताया कि राज्य मुख्यालय की ओर से आठ ऐसे कर्मियों की सूची मिली है, जिन्होंने एक से 29 फरवरी तक ई-संजीवनी पोर्टल पर कुछ भी अपडेट नहीं किया। इसका सीध सा मतलब है कि इस दौरान कोई भी कार्य नहीं किया गया।
सीएमओ कार्यालय से कई बार पत्राचार करने के बावजूद सुधार न होने के कारण इनका वेतन रोक दिया गया है।
जिला कम्यूनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्णावती देवी, ललिता पांडेय, लक्ष्मी देवी, नवीन राणा, नीलम, प्रतिभा सिंह, प्रियंका देवी, संजना रावत के वेतन पर रोक लगा दी गई है। सुधार न होने की स्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संविदा समाप्त करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।