फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में भीड़ घटी, मगर एटीएम पर दुश्वारियां

Fri, 18 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
एटीएम में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में लगने वाली भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी है। कल तक जो भीड़ बाहर तक दिखाई पड़ती थी वह अब सिमट कर बैंक में ही रह गई है। यहां भीड़ घटने से बैंक कर्मियों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेकिन लोगों की समस्याएं एटीएम पर जस की तस हैं। एटीएम बूथों पर बराबर कैश न भरे जाने से लोगों को असुविधा हो रही है। कैश की किल्लत से बैंकों में भीड़ भले ही कम हो गई हो लेकिन लोगों की समस्याएं कम नही हुई हैं। 
विज्ञापन


बैंक में जमा निकासी करने वालों की अंगुली में स्याही लगाने से बेवजह की आशंकाएं चर्चा में हैं। इसके चलते बैंक में 500 व 1000 के नोट जमा करने वालों की भीड़ हट गई है। बैंकों में जहां जमा निकासी को लेकर बाहर तक लंबी-लंबी लाइन में लोगों का तांता लगा रहता था वहां की भीड़ गुरुवार से छंट गई है।

शुक्रवार को स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई और पीएनबी आदि के बाहर भीड़ नही दिखी। दूसरी ओर लोगों में जो कैश किल्लत को लेकर आशंका थी वह भी कम होने से लोगों को बैंक की ओर दौड़ लगाने से रोक दिया है। लेकिन एटीएम संचालकों की मनमानी जारी है। इससे लोगों को कैश न मिल पाने से परेशानी है। लोगों को जरूरत भर का पैसा न मिल पाने से उन्हें भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसका असर बाजार पर भी दिखाई पड़ रहा है। बाजार का सन्नाटा एक सप्ताह बाद भी नही टूटा है। लोग दैनिक उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी भी हाथ रोक कर करते नजर आ रहे हैं। चौकबाजार में मिले राकेश, शिव कुमार व सुषमा का कहना था कि अभी उनके पास इतना पैसा नहीं आ पाया है जिससे वह हाथ खोल कर खरीदारी कर सकें। उनका कहना था कि काम चलाऊं वस्तुएं ही ले पा रहा हूं। 

कैश किल्लत के इस दौर में बैंकों के एटीएम संचालकों की मनमानी थम नही रही है। एटीएम संचालकों की मनमानी से लोगों को राहत नही मिल पा रही है। शुक्रवार को शहर में बमुश्किल से छह एटीएम संचालित मिले जहां लोगों की लंबी लाइन दिखी। जबकि अन्य एटीएम बूथों के शटर डाउन रहे।

सिविल लाइन में आईसीआईसीआई के  सभी एटीएम दिनभर ठप रहे। इसी तरह से आईडीबीआई बैंक ,बैंक ऑफ इण्डिया का शटर डाउन रहा। जबकि सिविल लाइन में स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक मेन शाखा व कृषि शाखा के एटीएम पर कैश मिलने से लंबी लाइन लगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में दोपहर में पैसा रखा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें