गोंडा। हरियाणा की रहने वाली रेलवे की खिलाड़ी निशा दहिया के हत्या की खबर बुधवार को मीडिया में आने से हड़कंप मच गया। जबकि निशा दहिया बुधवार को यहां नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शामिल होने नंदिनी नगर पहुंच गईं।
विज्ञापन
रेलवे की खिलाड़ी निशा दहिया के कोच कृृपाशंकर सिंह ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि निशा पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वह गुरुवार को नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले खेल में शामिल होंगी।