फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओो के यात्री कर अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। परिवहन निगम के गोंडा कार्यालय में यात्री कर अधिकारी पद पर तैनात मथुरा प्रसाद के खिलाफ नवाबगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान ट्रक छोड़ने के नाम पर उन्होंने चालक से जबरदस्ती फर्जी तरीके से पैसा दूसरे के खाते में ट्रांसफर करा दिया था। बताया जा रहा है कि पीटीओ के खिलाफ इससे पूर्व भी चेकिंग के दौरान लोगों से अभद्रता और मारपीट की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार निवासी जयशंकर यादव ने गोंडा के नवाबगंज थाने में पीटीओ के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जयशंकर का आरोप है कि कि यात्री कर अधिकारी मथुरा प्रसाद, चालक रहमत अली व परिवहन विभाग की गाड़ी में मौजूद स्टाफ ने 25 अगस्त को ट्रक रोककर चेक किया।
इसके बाद उससे जबरन 29 हजार रुपये नकद और 51 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। थाने में पीटीओ के खिलाफ अवैध वसूली और धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पीटीओ मथुरा प्रसाद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीटीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें