कई वाहन मालिकों ने 20 साल से रोड टैक्स नहीं जमा किया। 10 बडे़ बकायेदारों में बलरामपुर सदर विधायक जगराम पासवान के भाई पप्पू कुमार भी शामिल हैं। अब परिवहन विभाग तीस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहा है। इससे पहले विभाग ढाई करोड़ का रोड टैक्स वसूलने के लिए बडे़ बकाएदारों को नोटिस जारी कर चुका है।
यहां तक कि इनकी आरसी भी काट दी गई लेकिन बकाएदारों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। संभागीय परिवहन विभाग बकाएदारों से रोड टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाकर कई बार कार्रवाई कर चुका है लेकिन बकाएदारों की संख्या घटती नहीं दिख रही है।
10 पुराने बडे़ बकाएदार बकाया राशि (रुपये में )
मो. उमर निवासी 4,96,920
कामेश्चरी प्रसाद सिंह 5,37,345
रुखसाना निवासी 5,37,345
मनमोहन सिंह 8,10,531
विजयकुमार व विनयकुमार 5,72,944
विक्रम सिंह 2,98,152
प्रभाव चंद्र सिंह 2,99,488
सुनील कुमार शुक्ला 95,064
रामसुरेश 94,400
संजय रस्तोगी 2,00,991
ट्रक के दस बडे़ बकाएदार बकाया राशि
शिवकुमार सिंह 2,02,417
राम सुरेश 1,57,925
प्रवीण गुप्ता 1,69,949
चरणजीत सिंह 1,34,925
पप्पू कुमार 1,54,309
रामप्रसाद पांडेय 1,30,849
सुनील शुक्ला 1,46,489
पंकजमणि तिवारी 1,23,029
बृजेश कुमार मिश्र 1,34,925
अरुणकुमार पाठक 1,74,457