फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता बोले, नाकाम है यह सरकार

Wed, 16 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस के कार्यक्रम में बुधवार को सभी नेता सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे। मंच पर सपा विधायक नंदिता शुक्ला बैठी थीं। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता ने प्रदेश सरकार कि विफलताएं गिनानी शुरू कर दीं। यह सुन नेता और अधिकारी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन


अफसरों ने आंखें तरेरी तब अवर अभियंता माइक छोड़कर मंच से उतर गए। मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। सपा विधायक नंदिता शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थीं।

अवर अभियंता लघु सिंचाई रमेश कुमार जब अपने विभाग की उपलब्धियां बताने मंच पर पहुंचे तो उनके तेवर सरकार का गुणगान करने की जगह बगावती नजर आए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार किसानों को पर्याप्त संख्या मे सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने में विफल रही है।
विज्ञापन


निशुल्क बोरिंग आवंटन में कमी के कारण एक गांव में दो पात्रों को भी राहत नहीं दी जा सकती। अवर अभियंता की बात सुन विधायक व अधिकारी अवाक रह गए। हालांकि, इसके बाद जब अधिकारियों ने आंखें तरेरी तो उन्होंने माइक छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद मंच पर आए पंचायत सचिव अनूप श्रीवास्तव ने जेई के बयान पर एक और तड़का लगा दिया।

उन्होंने पूर्ति विभाग को ही निशाने पर लेते हुए कहा कि राशन कार्ड में फीड किए नामों में पूर्ति विभाग के लोगों ने जो गड़बड़ी की है, उसका खामियाजा गांवों के सचिवों को भुगतना पड़ रहा है। इस सच्चाई से सपा सरकार की उपलब्धियों के बखान का यह आयोजन फीका पड़ गया।

बाद में सपा विधायक नंदिता शुक्ला ने समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बदहाल सड़कों से जूझ रहे मेहनौन विधानसभा क्षेत्रवासियों को प्रदेश सरकार ने सड़कों के निर्माण के लिए खजाना खोल दिया है। गोंडा-बलरामपुर व गोंडा-उतरौला रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।


मुजेहना के बीडीओ हरिराम पांडेय ने बताया कि मंच पर वक्ताओं को सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाने की इजाजत थी। पर अवर अभियंता लघु सिंचाई रमेश कुमार विषय से भटक गए। उन्होंने सरकार की कमियों को उजागर कर गलत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें