गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय 50वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें सभी 16 ब्लॉकों व नगर क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हुए।
चक्का फेंक में रितु, अंतिमा व शुभी अव्वल रहीं। बैडमिंटन में अनन्या मिश्रा ने बाजी मारी। टेबल टेनिस में महक पहले व वैष्णवी दूसरे स्थान पर रहीं। जूडो में पारूल, शीलू, पम्मी, काजल शर्मा व अंशी शुक्ला अव्वल रहीं। कुश्ती में नंदिनी भारती, निक्की, रोली, रूपाली, दिव्या, अंशिका, रेनू व पार्वती ने बाजी मारी। ऊंची कूद में पिंकी, पलक व सोनी अव्वल रहीं। 200 मीटर दौड़ में क्षमा सिंह पहले, अंशिका यादव दूसरे व गीता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम, काजल द्वितीय व महिमा तृतीय स्थान पर रहीं। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। (संवाद)