गोंडा। गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण के लिए काम तेज कर दिया गया है। 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। 20 मार्च को मुख्य संरक्षा आयुक्त इसका निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर मार्च में कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही अन्य बदलाव किए गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान अलग-अलग एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण किया गया है। यात्रीगण से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य के अनुसार शेड्यूल की पुष्टि कर लें।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- बांद्रा टर्मिनस से 15 मार्च को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 17 मार्च को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ग्वालियर से 18 मार्च को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बलरामपुर से 19 मार्च को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-छपरा से 16 मार्च को चलने वाली 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 18 मार्च को चलने वाली 15134 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 17 मार्च को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 18 मार्च को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- पुणे से 19 मार्च को चलने वाली 15029 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 21 मार्च को चलने वाली 15030 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 22 मार्च को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- वाराणसी से 03 से 20 मार्च तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बहराइच से 04 से 21 मार्च तक चलने वाली 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अयोध्या कैंट से 16 से 20 मार्च तक चलने वाली 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- मनकापुर से 16 से 20 मार्च तक चलने वाली 64223 मनकापुर-अयोध्या धाम मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- अयोध्या धाम से 16 से 20 मार्च तक चलने वाली 64224 अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- मनकापुर से 16 से 20 मार्च तक चलने वाली 64217 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- रक्सौल से 18 से 20 मार्च तक चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 19 से 21 मार्च तक चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोंडा एवं बहराइच के मध्य 02 से 20 मार्च तक 75109/75110 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा एवं बहराइच के मध्य 02 से 20 मार्च तक 75111/75112 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा एवं बहराइच के मध्य 02 से 20 मार्च तक 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा एवं सीतापुर के मध्य 02 से 20 मार्च तक 55033/55034 गोंडा-सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
-सीतापुर एवं शाहजहांपुर के मध्य 02 से 20 मार्च तक 55059/55060 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा से 02 से 20 मार्च तक 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
-सीतापुर सिटी से 03 से 21 मार्च तक 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 02 से 20 मार्च तक 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा से 03 से 21 मार्च तक 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 16 से 20 मार्च तक 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 17 से 21 मार्च तक 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ऐशबाग से 17 से 20 मार्च तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 18 से 21 मार्च तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 17 से 19 मार्च तक 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 19 से 20 मार्च तक 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर एवं लखनऊ जंक्शन से 18 से 20 मार्च तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- भटनी एवं अयोध्या धाम से 18 से 20 मार्च तक 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोंडा से 21 मार्च से 22 मार्च तक 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर एवं बढ़नी से 21 से 22 मार्च तक 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।