फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लोकवाणी संचालक के अपहरण में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी व दो अन्य गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। राजगढ़ में लोकवाणी केंद्र संचालक अमित वर्मा के अपहरण के मामले में पुलिस ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी विपिन कुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नकदी, राइफल, पिस्टल, कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त इनोवा और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ सदर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम मोतीगंज के बेसहूपुर कोटिया निवासी लोकवाणी संचालक अमित कुमार वर्मा का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उनकी पत्नी को मोबाइल पर फोन कर 75 हजार रुपये की मांग की थी। सूचना के बाद जिले में नाकेबंदी शुरू कर दी गई।
इंस्पेक्टर अनीता यादव की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने करनैलगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास से उमरी बेगमगंज के मझवार परासपट्टी निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी विपिन कुमार सिंह के अलावा परसपुर के लोहंगपुर धनुही निवासी अर्जुन पाठक और कोतवाली नगर के मोकलपुर निवासी सतेंद्र चौबे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 74 हजार रुपये, इनोवा कार, राइफल, 11 कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही अगवा युवक को सकुशल छुड़ा लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


जुटाई जा रही आपराधिक इतिहास की जानकारी


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। वर्ष 2016 में विपिन कुमार सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमित के भाई से पकड़े गए आरोपी सतेंंद्र चौबे से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजने के बाद मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें