फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो दिन में प्रभावित क्षेत्रों में बहाल करें बिजली आपूर्ति

Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। आंधी आने के बाद क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि अतिरिक्त टीमें लगाकर मरम्मत का काम तेजी से करें। कहा कि अगले दो दिनों के भीतर सभी प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए।
विज्ञापन

कस्बे के पड़ाव मोहल्ले स्थित आवास पर आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि आंधी में बड़ी संख्या में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर तार टूटकर गिर गए थे। विभाग की ओर से लगातार मरम्मत कार्य किए जाने के बावजूद अनेक गांवों में अब तक आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में गोंडा सांसद के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह तथा नवाबगंज, उमरिया, मोहनपुर और रघुराजनगर विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें