फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को योग विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्टीय योगदिवस के अवसर पर रविवार को नगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कई नामी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं। इस दौरान लोगों ने भारत को योग का विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। रविवार को तुलसीपार्क में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पद्मश्री बेकल उत्साही रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व योग गुरु बनने की तरफ अग्रसर हो गया है। ऋषि-मुनियों व मौलवियों की इस धरती ने पूरे विश्व को समय-समय पर अमूल्य जीवन निधि प्रदान की है। आज के भौतिकवादी युग में योग से स्वस्थ एवं प्रसन्नचित जीवन निधि प्राप्त की जा सकती है।

योग से न केवल रोगों से मुक्ति मिलती है बल्कि इससे शरीर सुंदर और बलवान भी होता है। नमाज भी एक प्रकार का योग है। नमाज में योग के सारे आसन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म व संप्रदाय के नजरिए से देखना गलत है। योग हिंदुस्तान की पहचान है और इसे हर हिंदुस्तानी को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से विश्व के 191 देशों ने भारतीय योग को सहर्ष अपनाया है। इससे न केवल राष्ट्र की पहचान बढ़ी है बल्कि पूरे विश्व में भारतीयता की धाक बुलंद हुई है।

शिविर में प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र ने सैकड़ों लोगों को माइक्रो आसन कराते हुए इसके फायदाें से अवगत कराया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं पुनर्वास वैज्ञानिक डॉ. अफरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डा. कौशल्या गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

अल्मोड़ा से आए योगी सुरेश जोशी तथा रुक्मिणी जी ने कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मोहम्मद सईद मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ताइक्वांडों, फुटबाल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, सचिव शाइस्ता बानो व प्रशिक्षक रुपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने योग का प्रशिक्षण दिया।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव तथा डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने लोगों को योग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए आयुर्वेद परामर्श दिए। कार्यक्रम में पहुंचकर श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने लोगों का उत्साह बढ़ाया और जीवन में योग आत्मसात करने की सलाह दी।

गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर में दिलीप श्रीवास्तव आदि गायत्री परिवार के सदस्यों ने लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। सरस्वती शिशु मंदिर रमनपार्क, भगवतीगंज और सरस्वती शिशुमंदिर गैसड़ी में आयोजित योग शिविर में लोगों ने योग की बारीकियां सीखीं।

बौद्ध ज्ञान विद्यापीठ मदारा में योग शिक्षक बालेन्द्र सिंह ने तमाम बच्चों को योग के सभी आसनों का ज्ञान कराया। बलरामपुर चीनी मिल के दुर्गा मंदिर परिसर में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया।

आयुर्वेदाचार्य व योग प्रशिक्षक विद्याभूषण मिश्र ने  शिविर में आये लोगों को योग के विभिन्न आयामों व आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आशीष द्विवेदी, किरन वर्मा, रविकांत, जिलेदार पाण्डेय, राकेश चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह, सरजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय तुलसीपुर में कमांडेंट डीबी सोनार के नेतृत्व में रेेलवे स्टेशन पर आयोजित योग शिविर में जवानों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा हरैया सतघरवा में दुर्गा जी मंदिर के बगल आयोजित योग शिविर में लोगों ने योग की बारीकियां सीखीं।    

हिंयुवा ने योग के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार को सूर्य की पहली किरण निकलते ही योग के माध्यम से सूर्य का नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार के बाद वाहिनी के पदाधिकारियों की एक बैठक मंदिर परिसर में की गई।

योग के बारे में जानकारी देते हुए वाहिनी के जिलाध्यक्ष रंजीत आजाद, जिला महामंत्री राम निवास वर्मा, संजय तिवारी, कन्हैया लाल, राजेश सिंह और हिन्दु महासंघ के प्रदेश सदस्य तुलसीराम जायसवाल व शत्रोहन दूबे ने मंदिर में मौजूद लोगाें को योग के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें