फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में डिग्री कालेज को ए ग्रेड बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के नियन्ता परिषद की ओर से महाविद्यालय के विज्ञान परिसर में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. वन्दना सारस्वत एवं आयोग से चयनित विज्ञान संकाय में कार्यभार ग्रहण कर चुके डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग तथा डॉ. संतोष श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग का स्वागत-सम्मान किया गया। समारोह में कॉलेज के नवीन सत्र का शुभारंभ करने के साथ ही कॉलेज को ए ग्रेड बनाने का शिक्षकों ने संकल्प लिया। नए शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने सबको नए सत्र की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राचार्य का पद अत्यंत गरिमामय एवं दायित्वों से युक्त है और शिक्षण, शोध एवं सृजनात्मक गतिविधियों की उत्कृष्टता मेरी प्राथमिकता है, पर यह कार्य टीम भावना से ही संभव है। मैं यथासंभव महाविद्यालय के विकास हेतु तत्पर रहूंगी। कहा कि मुझे खुशी है कि इतने विद्वान एवं ऊर्जावान शिक्षक साथियों का निरंतर सहयोग हमें मिल रहा है, हमें उम्मीद है कि सबके सहयोग से महाविद्यालय को शीघ्र ही ए श्रेणी का बनाया जाएगा।
डॉ. रेखा शर्मा ने विज्ञान परिसर में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए परिसर को समृद्धतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई दी तथा प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत को मुख्य नियन्ता डॉ. जितेन्द्र सिंह के साथ उत्तरीय, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ प्रदान किया। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन के लिए कई सुझाव दिए। नव नियुक्तों का स्वागत डॉ. जितेन्द्र सिंह, मुख्य नियन्ता ने किया कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय पांडेय ने किया। स्वागत-कार्यक्रम में डॉ. राम समुझ सिंह, डॉ. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मुकुल सिन्हा, डॉ. शरद चन्द्र मिश्र, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. देव नारायण पांडेय, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें