फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रात की झमाझम बारिश से राहत, दिन में उमस

Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं सोमवार को निकली तेज धूप ने उमस बढ़ाकर लोगों को परेशान कर दिया। बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज सहित शहर के कई वार्डों में जलभराव हो गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन

बारिश रविवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच तेज गति से हुई। खरगूपुर, इटियाथोक, धानेपुर, बाबागंज और पंडरी कृपाल सहित अन्य इलाकों में खेतों में भरपूर पानी पहुंचा। जिससे धान की रोपाई में किसानों को बड़ी राहत मिली है।सोमवार दोपहर बाद धूप तेज हो गई और हवा की गति धीमी पड़ गई। जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली चमकने के समय बिजली के पोल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें