फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षिका को परेशान करने वाला सहायक अध्यापक निलंबित

Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षिका को परेशान करने के आरोपी अध्यापक अखंड प्रताप सिंह को बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया है। उसे छपिया के विद्यालय से संबद्ध करके मुजेहना के बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी को जांच सौंपी है। करनैलगंज एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने सहकर्मी शिक्षक अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अखंड न सिर्फ महिला सहकर्मी को असमय फोन कर परेशान करता था बल्कि अश्लील व अशोभनीय मेसेज भी करता था। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। शिक्षिका ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा से भी शिकायत दर्ज कराई थी। नगर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें