फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वयं सहायता समूहों के 49 लाख के घोटाले का रिकॉर्ड गायब

Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक प्रबंधक कुलदीप तिवारी समेत अन्य के खिलाफ सीडीओ के आदेश पर दर्ज कराई गई एफआईआर की विवेचना आगे नहीं बढ़ पा रही है। आरोप है कि स्वयं सहायता समूह के नाम पर 49 लाख रुपये के इस घोटाले का पूरा रिकॉर्ड ही गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2024 को रुपईडीह के तत्कालीन बीडीओ अभय कुमार ने घोटाले के आरोपों की पुष्टि के बाद सीडीओ के आदेश पर खरगूपुर थाने में मिशन ब्लॉक प्रबंधक कुलदीप तिवारी समेत अन्य के खिलाफ गबन समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश यादव कर रहे हैं। जिन समूहों पर घोटाले का आरोप है कि वह पैसा वापस कर रहे हैं। एक समूह ने पैसा जमा करा दिया है। अगर सभी आरोपी पैसा वापस कर देते हैं तो मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाएगी।

वहीं, घोटाले में फंसे लोनावा दरगाह के उजाला केजीएन प्रेरणा ग्राम संगठन की ओर से की गई शिकायत में एक अफसर पर ही अपनी फर्म में भुगतान करने का आरोप लगाया है। संगठन की ओर से अधिकारियों को रिकॉर्ड भी दिया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर सीडीओ अंकिता जैन ने एडीओ (आईएसबी) विष्णु कुमार प्रजापति को जांच सौंपी है। मगर उन्हें घोटाले से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल सका है। विष्णु ने बताया कि वर्तमान समय में तैनात मिशन ब्लॉक प्रबंधक कपिल देव, ब्रह्मदत्त और मुन्नू लाल से मामले में रिकॉर्ड मांगा गया तो संबंधित ने बताया कि कंम्प्यूटर से रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इस घोटाले में जिले स्तर के बाबुओं की संलिप्तता बताई जा रही है। आरोप है कि जिला स्तर से रिकॉर्ड मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें