फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 35 लाख से बनेगा आरसीसी नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद 35 लाख की लागत से कचहरी रोड पर स्थित भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के निवास से डीएम आवास के सामने से होते हुए मंडेनाला के बीच आरसीसी नाला का निर्माण कराएगा। इससे कचहरी मार्ग की सड़क पर जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने बजट की स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



कचहरी मार्ग पर टाॅमसन कॉलेज से सिंचाई विभाग होते हुए डीएम आवास की बाउंड्रीवाॅल से सटा नाना पहले से बना है। इससे डीएम आवास की पटी का पानी सीधे मंडेनाला में निकल जाता है। लेकिन, टाॅमसन कॉलेज के सामने पटरी बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है। जलभराव से निपटने के लिए आरसीसी नाला निर्माण के लिए 35 लाख का इस्टीमेट तैयार किया। आरसी नाला की लंबाई 4.50 मीटर व चौड़ाई 90 सेंटीमीटर होगी। पालिका प्रशासन ने बजट भी जारी कर दिया है। आरसीसी नाला निर्माण हो जाने से यहां के लोगों की जलभराव की समस्या दूर होगी।


जलभराव का पालिका के पास नहीं समाधान
टॉमसन कॉलेज के सामने जलभराव की समस्या का समाधान पालिका के पास नहीं है। हल्की से बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। पालिका के पास इसके लिए बजट नहीं है। यहां बारिश के दौरान जलभराव होने पर टैंकर व मशीन लगाकर पानी निकलवाना पड़ता है।
विज्ञापन

टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण
सिविल लाइंस क्षेत्र में विधायक विनय द्विवेदी के निवास से मंडेनाला तक आरसीसी नाला निर्माण के लिए 35 लाख का बजट जारी हुआ है। एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - निशा त्रिपाठी, अवर अभियंता सिविल, नगर पालिका परिषद गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें