फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई रविदास जयंती

Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरमऊ/जयप्रभा ग्राम/बेलसर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को असरना स्थित अंबेडकर पार्क मैदान में हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजकुमार गौतम, पवन गौतम और वेदप्रकाश गौतम की अगुवाई में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान भजन-कीर्तन तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में शिक्षा, एकता और समरसता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. बृजमोहन, अजय कुमार वर्मा, शिवम सिंह, अरविंद कुमार, दुर्गेश मौर्य सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जयप्रभा ग्राम संवाद के अनुसार, संत रविदास जयंती पर भवानीपुर चौराहे से निकली शोभायात्रा महेशपुर, महाराजगंज, रामनगर होते हुए नरायनपुर माफी पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई, प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सरिता कश्यप, सुखराम चौरसिया, रामदेव गौतम, रवि प्रकाश बौद्ध, रामरूप वर्मा, लक्ष्मण सोनकर, जगदीश सोनकर, बालकराम वर्मा, आज्ञाराम वर्मा, राजाराम सोनकर, जयराम चौरसिया आदि मौजूद रहे। बेलसर संवाद के अनुसार, रविदास जयंती पर क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में तरबगंज कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह तथा रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें