झंझरी। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशुनपुर कला थाना परसपुर निवासी विष्णु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता की मां के अनुसार बेटी की मुलाकात विष्णु से एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी। उन्हीं रिश्तेदारों के जरिये विष्णु को लड़की का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि बातचीत के दौरान विष्णु ने बेटी को शादी का झांसा दिया।
इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब बेटी ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है।