फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी रामबरन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। मछमरवा गांव के रहने वाले रामबरन मौर्य की मड़हे में सोते समय बुधवार की रात गला दबाकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। बता दें कि थाना छपिया क्षेत्र के मछमरवा गांव के रहने वाले रामबरन मौर्या 70 अपने घर से कुछ दूरी पर बने मड़हे में सो रहे थे। तभी 22 जुलाई की देर रात उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

रामबरन की पत्नी गुरुवार की सुबह उन्हें जगाने पहुुंची तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष छपिया संजय सिंह तोमर ने बताया कि रामबरन की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामबरन के बेटे विजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें