फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 10 और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शहर के राधाकुंड मोहल्ले को भी कोरोना ने चपेट में ले लिया है। गुरुवार को एक यहां के व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव होने से इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में 10 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिसमें नगर क्षेत्र गायत्री पुरम में 01, दर्जी मोहल्ला में 01, दीवानी कचहरी 01, रुपईडीह ब्लॉक 01, मुजेहना ब्लॉक 01, मनकापुर ब्लॉक 04 तथा ग्राम पतिसा विकासखंड हलधरमऊ का 01 मरीज है। राधाकुंड में मौत की सूचना के बाद राधाकुंड इलाका भी सील कर दिया गया है। इससे पहले चौक इलाका पहले ही सील किया जा चुका है।
कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना पर नगरपालिका ने संक्रमित के घर व वार्ड को सैनिटाइजेशन कराकर बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को सील कर दिया है। परिवार वालों को होम क्वारंटाइन किया गया है। मृतक के संपर्क में आने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि मृतक का प्रोटोकॉल के तहत लखनऊ में ही अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। सभी कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को शासन के निर्देश के मुताबिक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें