10द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के करनैलगंज ब्लाक परिसर में भरा बारिश का पानी। (संवाद)
- फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार की सुबह हुई भारी बरसात के चलते करनैलगंज तहसील व ब्लॉक परिसर, करनैलगंज कोतवाली एवं कन्हैया लाल इंटर कॉलेज परिसर में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। ब्लॉक परिसर में बैठक करने पहुंचे एसडीएम को पानी में उतर कर ऑफिस तक जाना पड़ा। बुधवार को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में होने वाली पॉलिटेक्निक की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कालेज परिसर में घुटनों तक पानी भरा रहा।
उप जिलाधिकारी हीरालाल द्वारा ब्लॉक परिसर में जल निकासी के लिए करनैलगंज नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को कॉल किया गया मगर अधिकारियों ने उप जिला अधिकारी का फोन रिसीव नहीं किया। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्या का कहना है कि कालेज परिसर के बाहर एक तालाब था। इसकी पटाई कराकर अवैध ढंग से कब्जा हो जाने के बाद अब सीधे परिसर में हफ्तों तक पानी भरा रहता है। जिसकी कोई भी व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं की जा रही है।
उप जिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि सरकारी कार्यालयों व परिसर के साथ-साथ नगर में भी जलभराव की समस्या लगातार आ रही है। जिसके संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संवाद