फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंचायत की अंतिम मतदाता सूची पर उठने लगे सवाल

Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जारी अंतिम मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। 10 जून को प्रकाशित सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि मृतक, डबल और दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित मतदाताओं के नाम अब भी सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन


भुलभुलिया निवासी राकेश कुमार सिंह के अनुसार उनकी ग्राम पंचायत में तीन हजार से अधिक मतदाता हैं लेकिन अंतिम सूची में 357 नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। इसमें मृतक और विवाह के बाद स्थानांतरित हो चुकी महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। बालपुर हजारी निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनकी सूची में 20 मृतकों के नाम अब भी दर्ज हैं और 142 नाम डबल एंट्री में हैं। आपत्तियों के बावजूद सुधार नहीं किया गया।
रामनगर तरहर निवासी रंजीत पांडेय के अनुसार पहले 3,490 मतदाता दर्ज थे लेकिन अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 3,381 रह गई है। कई पात्र मतदाताओं के नाम गायब हैं, जबकि मृत और डुप्लीकेट नाम यथावत हैं। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। मतदाताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें