फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचटी लाइन के पास नहीं लगेंगे पूजा पंडाल

Thu, 17 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र व दुर्गा पूजा में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचटी लाइन या रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी भी पूजा पंडाल की स्थापना न होने दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी पंडालों, प्रतिमा विसर्जन स्थलों और विसर्जन मार्गों का संबंधित एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। विसर्जन घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, साफ-सफाई और गोताखोरों की व्यवस्था पहले से कराई जाए।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और समस्या होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने थानाध्यक्षों को डीजे संचालकों से संपर्क कर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अभिषेक, सीडीओ दयानंद प्रसाद, एडीएम प्रमोद झा, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें