फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेक्सड़िया गांव में दिनभर रहा पहरा, नहीं पहुंचे चंद्रशेखर

Thu, 17 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
क्सड़िया में मृतक विनोद साहनी के परिजनों को ढांढस बंधाते मोस्ट कल्याण संस्थान के लोग व तैनात पुल
विज्ञापन
परसपुर। व्यापारी विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद के रेक्सड़िया पहुंचने की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस की कड़ी निगरानी रही। शाम तक चंद्रशेखर के गांव नहीं पहुंचने से पुलिस की सक्रियता के बीच स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

शाहपुर बाजार से रेक्सड़िया और कमियार जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। विनोद के घर जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी विनोद के घर पर पुलिस गारद, स्थानीय पुलिस और एलआईयू की तैनाती रही, जबकि शाहपुर में पीएसी ने कैंप किया।
आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयशंकर गौतम के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आवास पर भी पुलिस तैनात रही। जयशंकर गौतम ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। उनके आवास पर बलरामपुर के मुख्य जिला प्रभारी बाबादीन सोल्जर और भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रामबचन गौतम भी मौजूद थे।

क्सड़िया में मृतक विनोद साहनी के परिजनों को ढांढस बंधाते मोस्ट कल्याण संस्थान के लोग व तैनात पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें