फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के पड़री-चकवा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को फर्जी बिल भेजने के आरोप में पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिना बिजली के बिल मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना बिजली के ही 50-50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि का बिल चार्ज किया गया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


सोमवार को विजय बहादुर, विक्रम यादव, भगवत, टहलू यादव, दुलारे, अनुरुद्घ यादव व अवतारे आदि ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन महकमा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर गांव में 5 नवम्बर 2004 से बिजली की सप्लाई ठप है।

इसी दौरान तत्कालीन डीएम से शिकायत करने पर पावर कॉर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर व तार उतार लिया था। सभी उपभोक्ताओं व बकाया विद्युत बिल का भुगतान भी कर दिया था और बिजली कटवाने का फॉर्म भी भर दिया गया था। इसके बावजूद विभागीय कर्मी बिल की कॉपी सीधे न देकर गांव के एक दुकान पर रख देते हैं।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत विभाग की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीएम प्रीति शुक्ला ने एक्सईएन पावर कार्पेरेशन को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें