फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बंदी का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राम गनेश पाल की फाइल फोटो और शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दुबहा बाजार/माधोपुर। जिला जेल के बंदी राम गनेश पाल (53) की शनिवार को मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने दुबहा बाजार-नरायनपुर कला संपर्क मार्ग के चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मौत के कारणों और उपचार की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा व कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और सीओ आनंद कुमार राय ने भी परिजनों से बातचीत की। सीओ करनैलगंज ने ज्ञापन लेकर मामले में उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। सीओ आनंद राय ने बताया कि परिजनों से बातचीत करके उनकी बातों को सुना गया है। उनके मांगपत्र की जांच कराई जाएगी।
जेल में बिगड़ी थी तबीयत
थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के अनुसार, कौड़िया के भगहरिया पूरे मितई गांव के रहने वाले राम गनेश पाल के खिलाफ वर्ष 2019 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। करीब तीन महीने पहले उन्हें जेल भेजा गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर किया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार पाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान परिवार के सदस्यों को कुछ समय के लिए बाहर किए जाने की बात कही। उन्होंने मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए जेल और लखनऊ में हुए उपचार के भर्ती रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट, ऑपरेशन नोट और अन्य चिकित्सकीय अभिलेख सुरक्षित रखने की मांग की है। हालांकि जिला जेल के अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडेय का कहना है कि बंदी के इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही इलाज कराया गया है। बंदी ब्रेन ट्यूमर का मरीज था।


न्यायिक जांच की मांग
गोंडा। राम गनेश पाल की मौत के मामले में अखिल भारतीय पाल महासभा ने रोष जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। महासभा के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद पाल ने आरोप लगाया कि जेल और केजीएमयू प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है। महासभा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)

राम गनेश पाल की फाइल फोटो और शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

राम गनेश पाल की फाइल फोटो और शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

राम गनेश पाल की फाइल फोटो और शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें