फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोेरेशन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र के महमूदनगर बाजार में सोमवार को पावर कॉर्पोेरेशन के खिलाफ बाजारवासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एक माह से बाजार में तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति न होने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन भेजकर बाजारवासियों ने आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। शीघ्र आपूर्ति बहाल न होने पर बाजारवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बाजारवासी मारुफ हसन, सोनू खान, दिलशाद, देशराज, अरशद अहमद, अब्दुल मोबीन, किशोरीलाल गुप्ता, राजू मोदनवाल, लक्ष्मण सिंह, राम किशोर मौर्य, इमदाद, साजन व नंद किशोर आदि ने बाजार में एक माह से ठप विद्युत आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया के जेई व कर्मियों की उदासीनता के चलते लोग परेशान है।

बाजारवासियों ने आरोप लगाया कि बाजार में लगा ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पावर कॉर्पोेरेशन के अफसर व कर्मी बाजारवासियों से अवैध वसूली करते है। तकनीकी खराबी के चलते बाजार में एक माह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति न होने से बाजारवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या का तत्काल निराकरण कराए जाने की मांग की है। क्षेत्रीय जेई विकास कुमार से फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया गया। इस बात की भी शिकायत बाजारवासियों ने डीएम से की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें