फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में भर्ती मरीजों के लिए आफत बनी बफीर्ली हवाएं

विज्ञापन
फोटो-14 गोंडा के जिला अस्पताल में जालीदार गैलरी में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं। जिला प्रशासन ने भी ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को जूझना पड़ रहा है। अस्पताल के वार्ड रात में कोल्ड रूम में तब्दील हो जा रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीज कांप रहे हैं। तीमारदार मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं, लेकिन वार्डों की टूटी खिड़कियां उन्हें कांपने पर मजबूर कर रही हैं। चारों तरफ से खुली गैलरी में भर्ती मरीजों के लिए बर्फीली हवाएं काल बन रही हैं।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने का इंतजाम करने के बजाय उन्हें गैलरी में भर्ती कर दिया गया। जहां चारों तरफ से आने वाली बर्फीली हवाएं उनकी अस्थि पंजर कंपा दे रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल के दूसरे तल पर मेडिकल वार्ड के बगल खुली गैलरी में भर्ती मरीजों की हालत खराब दिखी। दोहरी रजाई में लिपटे मरीजों के मुुंह से ठंड के मारे बोली नहीं निकल रही थी। तीमारदार तारावती ने बताया कि वार्ड में जगह नहीं है, इसलिए गैलरी में भर्ती किया गया है। चारो तरफ जाली से ठंडी हवा आ रही है। मेडिकल वार्ड की खिड़की टूटी है, जिससे आने वाली ठंडी हवाएं मरीजों व तीमारदारों के लिए आफत बनी हुई है। तीमारदार अमरावती ने बताया कि बगल की खिड़की टूटी होने से पूरे वार्ड में सर्द हवाएं आ रही हैं। खुद से रात में कुछ लगाकर ठंड से बचाव का इंतजाम कर लेती हैं।
ठंड से राहत नहीं दे पा रहे सरकारी कंबल
जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले पुराने कंबल कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दे पा रहे हैं। सर्दी से राहत पाने के लिए मरीजों को घर से कंबल व रजाई लाना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को ओढ़ने के लिए एक कंबल दिया जाता है। जो पुराना तथा ओढ़ने वाले साल से भी पतला है। जिससे ठंड बिल्कुल भी नहीं कम होती है। मरीजों को खुद घर से कंबल व रजाई लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वार्डों में जगह नहीं बची। अतिरिक्त बेड लगवाया गया। जगह न बचने के कारण कुछ मरीजों को बगल गैलरी में भर्ती किया गया है, लेकिन ठंड से सभी के बचाव के लिए इंतजाम किए जाएंगे। डॉ. सुरेद्र रावत, प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें