फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में प्राइवेट शिक्षक से पढ़ाने पर प्रधानाध्यापक निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूल में निजी शिक्षक से पढ़ाई कराने के मामले का खुलासा हुआ है। इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए बीएसए ने सोमवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मुजेहना के प्राइमरी स्कूल भोपतपुर में प्रधानाध्यापक शिवाकांत वर्मा ने गांव की ही एक महिला को मानदेय पर पढ़ाई के लिए नियुक्त कर रखा था। खंड शिक्षा अधिकारी रामराज की जांच में यह सच्चाई सामने आई। उन्होंने बताया कि विभाग में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि शिक्षक किसी बाहरी व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराए। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रधानाध्यापक के स्थान पर गांव की ही एक महिला पढ़ाते मिली। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए मनिराम सिंह ने कड़ी कार्रवाई की और प्रधानाध्यापक शिवाकांत वर्मा को निलंबित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि स्कूल में शिक्षक के स्थान पर किसी दूसरे के पढ़ाने पर पूरी तरह रोक है और ऐसे पढ़ाने वाले लोगों को प्राक्सी टीचर की श्रेणी में रखा गया है। प्राक्सी टीचरों की पहचान कर उनको नियुक्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुजेहना के प्राइमरी स्कूल भोपतपुर में ऐसी स्थिति मिलने पर वहां के प्रधानाध्यापक को निलम्बित करके प्राइमरी स्कूल लोखड़िया से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा को सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे प्राक्सी टीचरों को चिन्हित करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट दें। उन्होंने बताया कि यह गंभीर बात है, इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें