फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 शिक्षकों का वेतन रोका

Mon, 18 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने वाले 17 शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। तीन शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। बीएसए ने तुलसीपुर व गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के 12 स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों व शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। तुलसीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर, दयालीपुर व मतईडीह स्कूलों में ताला लटका पाया गया।

लक्ष्मणपुर के शिक्षक सुमित श्रीवास्तव, श्याम बाबू व शिक्षामित्र रिफायततुल्ला, दयालीपुर के शिक्षक चंद्रकांत व जितेंद्र एवं मतईडीह के शिक्षक सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व रामविलास का वेतन एवं मानदेय रोक दिया गया है। इसी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गैड़ाहवा के शिक्षक विपिन कुमार मिश्र का स्कूल से नदारद रहने के आरोप में वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय विलोहा बनकसिया के शिक्षक रामप्रताप वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रामकृष्ण यादव, अनुज कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय विलोहा के शिक्षक सत्यदेव मिश्र, राधेश्याम यादव व शिक्षामित्र अनीता सिंह एवं यशोधरा सिंह का बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने पर वेतन व मानदेय रोक दिया गया है।

इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर-सोनपुर गैसड़ी की शिक्षिका अंजू, प्राथमिक विद्यालय चौहत्तर खुर्द के शिक्षक राधेश्याम व मनोज और प्राथमिक विद्यालय भदुवा शंकरनगर के शिक्षक चंद्रभान का वेतन स्कूल से बिना सूचना के नदारद रहने पर रोका गया है।

तुलसीपुुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गैड़हवा में खामियां मिलने पर हेडमास्टर व शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। बीएसए ने स्कूल से बिना सूचना के नदारद शिक्षकों से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें