फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उप मुख्यमंत्री केशव से मिले प्रतीक भूषण

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ विधायक प्रतीक भूषण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। सियासी बहस के बीच मंगलवार शाम गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। हालांकि मुलाकात किस बात को लेकर हुई, इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। वैसे उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 31 माह बाद सोमवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने आत्मीय मुलाकात बताकर सवालों को विराम देने की कोशिश की थी। यह बात अलग है कि सियासत में इस मुलाकात को बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। करीब पांच साल पहले मुख्यमंत्री व बृजभूषण एक मंच पर देखे गए थे। इसके बाद से 2022 से उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत बंद थी। इस बात का खुलासा खुद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। यह भी कहा कि मैंने ठान लिया था कि जब सीएम बुलाएंगे, तभी मिलने जाऊंगा।
2027 के चुनाव से पहले अहम है मुलाकात
राजनीतिक जानकारों की मानें तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच मुलाकात काफी अहम है। वजह, बृजभूषण सिंह का देवीपाटन, बस्ती और अयोध्या समेत पूर्वांचल के कई मंडलों में मजबूत जनाधार माना जाता है। ऐसे में यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच संवाद की बहाली के साथ ही बीजेपी की एकजुटता को मजबूत कर सकती है। यह बात अलग है कि कई बार बृजभूषण सरकार के कामकाज पर तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें