गोंडा। मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज मसकनवा में महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राम प्रसाद पांडेय की नौवीं पुण्यतिथि पर प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया।
बीते 14 नवंबर को कराए गए स्मारिका प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र शिव श्याम गुप्ता को 15 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अच्युत श्रीवास्तव को 10 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अब्बार आलम को पांच हजार रुपये प्रदान किए गए।
हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सौम्या पांडेय को 15 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रजनीश यादव को 10 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र जयंत कुमार यादव को पांच हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि स्वामी नारायण छपिया मंदिर के महंत स्वामी देव प्रकाश दास, प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पांडेय, शोभाराम शुक्ला, डॉ राघवराम शुक्ला, मयंक शेखर ठाकुर ने सम्मानित किया।
प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में शामिल हुए 102 छात्र छात्राओं को भी अतिथियों ने सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पांडेय ने 551 गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।