फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के अधिकारियों की मनमानी से नाराज अधिवक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
फोटो-3-गोंडा के करनैलगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने गत गुरुवार को हंगामा किया। कहा कि अधिकारी सुनवाई करके आदेश पारित करते हैं और आदेश का अनुपालन नहीं कराते हैं। जनता तहसील का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि ग्राम करनैलगंज शहरी में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। 12 मई को न्यायालय ने मुकदमे की सुनवाई करके रास्ते की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश पारित कर किया। नायब तहसीलदार, कोतवाल, नगर पालिका परिषद की ईओ, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम गठित कर 25 मई की तिथि निर्धारित कर दिया। लेकिन निर्धारित तिथि को टीम के सदस्य आदेश का अनुपालन कराने नहीं गए। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम के चैंबर के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मंत्री बाबादीन मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, हृदय नारायन मिश्रा, अरविंद शुक्ला, दिनेश गोस्वामी मौजूद रहे। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि आपत्ति आने के कारण अभी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें