गोंडा के नबाबगंज में सीएचसी पर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते संविदा स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों नें दूसरे दिन कार्य बहिष्कार कर सीएचसी पर धरना दिया। इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों नें एकत्र हो कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनियेश त्रिपाठी को सौंपा।
यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। संविदा कर्मचारी वंदना यादव ने कहा कि सरकार उनके कार्यो की उपेक्षा कर रही है। कहा कि हमारी मांग है कि सरकार वेतन विसंगति को दूर कर समान कार्य समान वेतन के तहत 25 हजार रुपया प्रति माह वेतन दिया जाए, नियमित पदों पर उनका समायोजन किया जाय, गृह जनपद स्थानांतरण किया जाय।
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मी पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मंजू यादव, पूनम देवी, सुगंध राय, सुमन कुमारी, प्रियंका राय, सोनी सिंह, सुषमा देवी, दुर्गा पांडेय, शोभा देवी, रिंकू यादव, लक्ष्मी वर्मा, वंदना चौधरी, अल्का राय,कोमल भारती, जय सिंह, वैभव कुमार, रजनीश, प्रिंस आदि मौजूद रहे।