फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने एसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की टीम से मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों ने एसपी ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 नवंबर से विद्युत आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। अफसरों व कर्मियों ने डीएम से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी दफ्तर के सामने धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल हर्ष मुंशी ने कहा कि बीते छह नवंबर को एक्सईएन बलरामपुर मोतीलाल के साथ बकाया वसूली करने निकले कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ईश्वरचंद्र गुप्ता व त्रिलोकीनाथ गुप्ता उर्फ मुन्ना मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। सभी आरोपी एक्सईएन को धमकी भी दे रहे हैं। 

उधर, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की क्षेत्रीय शाखा की बैठक मंडल व जिला मुख्यालय पर की गई। इसमें सभी ने कार्रवाई को लेकर एकजुट होने का आश्वासन दिया। एक्सईएन गोंडा पीआर श्रीवास्तव, अशोक यादव, नंदलाल, आरएन वर्मा, निषार अहमद, एसडीओ विपिन सिंह, दिव्यरंजन, देवेश कुमार, संदीप तिवारी, ननके साहू, नीरज आदि ने कहा कि यदि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो 10 नवंबर से विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एसपी से मुलाकात नहीं होने पर अफसरों व कर्मियों ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम राम विशाल मिश्र से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। डीएम ने एसपी से वार्ता कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें