फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी-बारिश से चरमरा गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था

Sat, 26 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-बारिश से जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। तीन दिन से बिजली के इंतजार में लोगों की रातें अंधेरे में गुजर रही हैं। घरों की पानी की टंकियां खाली हैं और मोबाइल चार्ज करने तक के लिए लोग परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है तो दुकानदारों का कारोबार ठप पड़ा है। कहीं पेड़ बिजली की लाइन पर गिरा है तो कहीं पोल और ट्रांसफार्मर टूटकर जमीन पर पड़े हैं। बेलसर में चार दिन, मनकापुर में करीब 50 घंटे और दुबहा बाजार उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल है।
विज्ञापन

एक नजर में बिजली संकट
नहवापरसौरा में पेड़ गिरने से तार लटक गए, हटही में पोल टूट गया।

पहाड़ापुर में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित।

मनकापुर उपकेंद्र का मोतीगंज फीडर तीन दिन से बंद।

रामनगर बनकट में बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा।

मोहनपुर उपकेंद्र की बिजली 40 घंटे से गुल

वजीरगंज, डुमरियाडीह और रघुराजनगर टिकरी उपकेंद्रों की आपूर्ति भी बाधित।

दुबहा बाजार के रामापुर गांव में तेज हवा और बारिश से 25 केवीए ट्रांसफार्मर गिरा।

आटा में पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, लोहंगपुर में बरगद का पेड़ एलटी लाइन पर गिरा।

करनैलगंज में तीन दिन की बारिश से बिजली संकट।

बालकराम पुरवा में नीम का पेड़ गिरने से भी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त।

मनकापुर में 50 घंटे से बिजली गुल, पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित

गायत्री नगर में इमली का पेड़ गिरने से सीएचसी का रास्ता बाधित।

बल्लीपुर बाजार के पास पेड़ गिरने से मनकापुर-मसकनवा मार्ग बंद।

डीपी इंटर कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा।

मेहनौन 50 और धानेपुर उपकेंद्र 40 घंटे से बंद

धानेपुर चौक बाजार की भूमिगत लाइन में फाल्ट मिला।

सदाशिव फीडर पर आंधी से करीब 40 पोल टूटने की सूचना।

बेलसर में चार दिन से बिजली गुल, दो लाख आबादी प्रभावित

उपकेंद्र शुक्लगंज की बिजली बृहस्पतिवार से बंद।

बेलसर-गोंडा मार्ग समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित।

बेलसर-त्यौरासी, मांगुरा-विजयनगर और खजुरी-मन्नी पुरवा मार्ग भी प्रभावित।

आईपीडीएस लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त।

नरायनपुर माफी में 11 हजार लाइन पर सागौन का पेड़ गिरा।

मनकापुर-मसकनवा 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ और डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित।

गौराचौकी मार्ग, खजुरी, स्वामी नारायण छपिया, माड़ा और महमूदपुर में पोल-तार क्षतिग्रस्त।

इटियाथोक व बालपुर में तीसरे दिन भी बिजली संकट

दुबहा बाजार उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित।

11 केवी कटुआ नाला-पाठक चौराहा लाइन पर पांच-छह पेड़ गिरे।

रायपुर सीरपुरवा और लबदहन पुरवा में पेड़ गिरने से दो पोल टूटे।

सिसैया अहिरन पुरवा और उर्दीगोंडा में भी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित।

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

आंधी-बारिश से जिलेभर में पोल व लाइन टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें