फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के लोगों को मतदान स्थलों पर आने से रोकें: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान कराने को शुक्रवार को पुलिस लाइन में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व पैरामिलिट्री के साथ ही पुलिसकर्मियों की डीआईजी, डीएम व एसपी ने ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मतदान स्थल पर मतदाता व मतदान अभिकर्ता के सिवाय राजनैतिक दलों के लोगों को किसी भी हाल में न आने दें। मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर कंट्रोल रूम को सूचना देंगे।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम डॉ.उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज (टामसन मैदान) व आईटीआई मैदान से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर लगे पुलिस बल अन्य किसी व्यक्तियों से भोज्य सामग्री नहीं लेंगे। डीआईजी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर लगे सभी पुलिस कर्मी मतदाताओं से सौम्य व्यवहार करेंगे और नजर रखेंगे। मतदान अभिकर्ता व मतदाता के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को मतदान स्थल के करीब न आने दे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। ड्रोन से होगी बूथों की निगरानी-मतदान के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथों का हाल जानने को ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। सातों विधानसभा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे भेजे जाएंगे। ड्रोन में कैद बूथों की फुटेज के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें