फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जुमे की नमाज के दिन सौहार्र्द्र एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। 50 पुलिस टीमों का सतर्क किया गया है और हर गली-मोहल्ले पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने सर्विलांस के साथ ही सोशल मीडिया सेल को भी निगरानी बढ़ाने की हिदायत दी है। बीते दिनों हुई घटनाओं के बाद पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र लगातार थानों में धर्मगुरुओं व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करके सौहार्द्र व भाईचारा कायम रखने पर जोर दे रहे हैं। मंगलवार को नगर कोतवाली में डीएम व एसपी ने शहर के धर्मगुरुओं संग बैठक की। इसमें अमन-चैन बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से संभाल लिया। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में हुई घटनाओं के बाद शासन से पुलिस-प्रशासन को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश भी दिए गये हैं। इसी बीच जिले में शुरू हुई हलचल पर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम-एसपी थानों में धर्मगुरुओं व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें करके सौहार्द्र कायम रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही कार्रवाई की तैयारी में भी जुटे हैं। बीते कई दिनों से पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
17 थानों और चौकियों को मिलाकर 50 से अधिक पुलिस टीमें गठित की गईं हैं जो किसी तरह की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। यूपी 112 की सभी पीआरवी के साथ ही बाइकर्स पुलिस टीमों को भी अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। एसपी का दावा है कि जिले के हर मोहल्ले पर पैनी नजर है। सभी इलाकों में जिन लोगों से शांति-व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा है, उनकी थानों में सूची तैयार कर ली गई है। जिससे जरा भी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। एसपी ने कहा कि सामाजिक एकता कायम रखने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सौहार्द्र बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को भी सतर्क कर दिया है। पुलिस से समन्वय स्थापित कर गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ ही पुलिस टीमों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें