फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से उठाकर शव ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन पटपरगंज में टेढ़ी नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने पहुंचे। तभी मृतक के दूसरे पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के पड़ाव मोहल्ला निवासी सरजू प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर बड़े बेटे रवि प्रकाश ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। मृतक के दूसरे बेटे भानु प्रकाश ने पिता की मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
इस पर कस्बा चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह टेढ़ी नदी के किनारे पटपरगंज पहुंचे। तब तक चिता पर शव रख दिया गया था और अग्नि देने की तैयारी थी। मगर चौकी इंचार्ज ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों बेटों में संपत्ति को लेकर विवाद है। सरजू प्रसाद बड़े बेटे रवि प्रकाश संग रहते थे। कस्बा चौकी इंचार्ज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें