फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि की पटाई की शिकायत करने गए व्यक्ति को पुलिस ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तालाब की पटाई कर उस पर निर्माण करने की शिकायत पुलिस से करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता को ही पुलिस ने अपमानित किया और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी देकर भगा दिया गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से की है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहपुर निवासी कपिल देव मिश्रा ने एसपी गोंडा को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अपने गांव की ओर जा रहे थे। शाहपुर में ही एक तालाब की भूमि पर कुछ लोग मिट्टी की पटाई करके उस पर अवैध निर्माण करना चाह रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया और तालाब की जमीन पर निर्माण न करने की बात कही, तो उन लोगों ने उसके साथ अभद्रता की।
इसकी शिकायत लेकर वह पुलिस चौकी शाहपुर गये। वहां हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ जो पिछले तीन साल से चौकी पर कार्यरत हैं, उन्होंने उसका प्रार्थना पत्र लेकर फाड़ दिया और सार्वजनिक तौर पर उसे गाली देकर अपमानित करते हुए कहा कि तुम तालाब के मालिक हो क्या।
विज्ञापन

ज्यादा नेतागिरी मत करो, इतना कहकर उसे फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने उनसे इस बाबत कहा कि उसका प्रार्थना पत्र क्यों फाड़ दिया, तो हेड कांस्टेबल ने कहा कि भाग जाओ अन्यथा उठाकर बंद कर दूंगा।
जिससे वह काफी डरा सहमा है। पीड़ित कपिल देव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है यदि कांस्टेबल द्वारा ऐसी हरकत की गई है तो उसके विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें