फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया व सोनभद्र में चुनाव कराने के लिए पुलिस टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छठवें व सातवें चरण में देवरिया व सोनभद्र जिले में होने वाली मतदान कार्य को शांतिपूर्ण तरह से संपन्न कराने के लिए जिले के 830 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान ड्यूटी के लिए इन पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग के बाद सोमवार को पुलिस लाइन से देवरिया व सोनभद्र के लिए रवाना किया गया। मतदान ड्यूटी में लगे इन सुरक्षा कर्मियों की बसों को अपर पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने विधानसभा चुनाव के छठवें व सातवें चरण में देवरिया व सोनभद्र में होने वाले मतदान के लिए गोंडा से लगाए गए पुलिसकर्मियों को सोमवार को ब्रीफ किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतदान से पहले सभी पुलिसकर्मी अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंच जाएं। ड्यूटी के दौरान किसी तरह के प्रलोभन न पड़कर शांतिपूर्ण मतदान कराएं।
इसके बाद 75 उपनिरीक्षक व 755 मुख्य आरक्षी व आरक्षी को कोरोना किट देेते हुए बसों को दोनों जिलों के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही कुशीनगर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने भी 100 बसों का अधिग्रहण कर कुशीनगर के लिए रवाना किया है। रविवार को जिले में मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों के साथ वापस लौटी अधिकांश बसों को अधिग्रहीत कर कुशीनगर के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें