फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मुस्तैद पिंक स्कूटी दस्ता, बेटियों को कराएगा सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
फोटो- 16 - गोंडा के गुरूनानक चौराहे पर महिला सुरक्षा के लिए मौजूद पिंक स्कूटी टीम। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेटियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे जिले के 17 थाना क्षेत्रों में पिंक स्कूटी दस्ता सड़क पर दौड़ेगा। सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर बेटियों को सुरक्षा का एहसास कराएगा। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को शहर के गुरू नानक चौराहे के समीप नवरात्रि के पहले दिन पुलिस अधीक्षक ने मिशनशक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण अभियान का शुुुुभारंभ किया। एसपी ने कन्याओं को मिठाई खिलाई। पिंक स्कूटी दस्ता को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति महिला सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ कर पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को कन्याओं को मिठाई खिलाई। फिर पिंक स्कूटी दस्ता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। एसपी ने टीम के साथ पैदल गस्त कर शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं और बेटियों से संवाद कर उन्हें सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना जागृत हो गयी तो वह शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत व स्वावलंबी बन सकेंगी।
एसपी टीम के साथ काली भवानी मंदिर समेत कई मंदिरों में पहुंचे। जहां पूजन/अर्चन कर रहीं कन्याओं, बालिकाओं व महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त उनके साथ है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज पाठक समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी थानों क्षेत्रों में भ्रमण करेगा पिंक स्कूटी दस्ता जनपद के 17 थाना क्षेत्रों में पिंक स्कूटी दस्ता भ्रमण कर महिलाओं बेटियों समेत लोगों से संवाद करके सुरक्षा का भरोसा दिलाएगा। इसके लिए शासन की ओर से जल्द ही महिला पुलिस टीम को स्कूटी दी जाएगी। पिंक स्कूटी दस्ता शिफ्ट वार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस दौरान स्कूल-कालेजों के पास या अन्य स्थानों पर महिलाओं व बेटियों के साथ कोई भी छेड़छाड़ न करें, इस पर नजर रखेगा। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें