फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस निगरानी में अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जुमा की नमाज को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस शहर में भ्रमण करती रही। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों की पुलिस निगरानी करती रही। शहर के प्रमुख चौराहों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अराजकतत्वों पर पुलिस की नजर रही। जुमा की नमाज के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कानपुर में हुए बवाल के बाद से पुलिस ने जनपद में सतर्कता बढ़ा दी है। शहर में प्रतिदिन पुलिस पैदल गश्त कर रही है। जुमा की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस टीम की तैैनाती रही। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने शहर के सभी इलाकों की मस्जिदों का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली। चौक चौराहों पर पुलिस पिकेट को चेक किया गया। पूरे दिन पुलिस टीम शहर में भ्रमण करती रही। जिले के 17 थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष भी जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहे।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जुमा की नमाज शांति के साथ मस्जिदों में अदा की गई। बताया कि सतर्कता के मद्देनजर चौक चौराहों पर पुलिस टीम तैनात है। कोतवाल नगर के साथ ही चौकी प्रभारियों व सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें