गोंडा। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिले के चार हजार स्कूलों के साथ ही सरकारी दफ्तरों में शपथ ग्रहण समारोह हुए। मार्च के साथ प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त व कलेक्ट्रेट में जयनाथ यादव ने शपथ दिलाया। जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बाइक रैली रवाना किया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एआरटीओ बबिता वर्मा ने कार्यालय पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई और बाइक रैली रवाना किया।
स्कूलों में रविवार होने के बाद भी शिक्षकों ने पहुंचकर जयंती मनाई और छात्रों को जानकारी दी।
विकास भवन पार्क में उपायुक्त श्रम रोजगार संत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय के साथ ही रमन, बृजेश, राज कुमार मिश्र कनिष्ठ सहायक मनरेगा, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, आरपी सिंह, जय प्रकाश पांडे, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे।
सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पूरे जिले में शपथ ग्रहण किया। साथ ही ब्लाकों और पंचायतों में जयंती पर समारोह आयोजित हुआ। इसके अलावा रन फार यूनिटी के तहत पुलिस कर्मी ने दौड़ लगाई। संवाद