फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का कराएं निराकरण

Fri, 27 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन ने अपने कैंप कार्यालय पर अनूठे कार्यक्रम काफी विद कलेक्टर के दूसरे दिन विकासखंड परसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिझौरा के ग्राम प्रधान विपिन कुमार सिंह उर्फ  पिंकू, लेखपाल व पंचायत सचिव के साथ काफी पी और गांव के विकास एवं अन्य विषयों पर गहन चर्चा की। 
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम प्रधान से कहा कि वे लेखपाल, पंचायत सचिव, बीट कांस्टेबल, चौकीदार, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिका, आशा बहू एवं गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को माह के प्रथम सोमवार को अपने घर पर लंच पर बुलाएं और गांव में विकास की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन व समस्याओं पर चर्चा कर उनका निराकरण कराएं।

उन्होंने ग्राम प्रधान, बीट कांस्टेबल व लेखपाल को सीख देते हुए कहा कि भले ही वे सब अलग-अलग दिखें, परंतु काम मिलजुलकर करें। गांव में गठित एक मात्र स्वयं सहायता समूह को एडीओ आईएसबी द्वारा लोन न दिलाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीडीओ को दिए। ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि गांव में विद्युत तार जर्जर हैं और कई लोगों के घरों के ऊपर जा रहे हैं। इस मामले पर डीएम ने एक्सईएन को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


परिचर्चा के बाद डीएम ने रोजागार सेवक से कई जानकारियां पूछीं, पर वह नहीं बता पाईं। इस पर डीएम ने उन्हें फील्ड में जाकर काम करने की नसीहत दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं एएनएम प्राय: नहीं आती हैं।

इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि सात जून से शुरू हो रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में रुचि लेकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाएं। इस मौके पर लेखपाल शिव भगवान सिंह, पंचायत सचिव अरविंद चौधरी, बीट सिपाही महेंद्र सिंह व चौकीदार तुलसीराम, रोजगार सेवक अनीता सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें