फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांसद खेल महोत्सव में सम्मानित किए गए खिलाड़ी

Fri, 26 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में विजेता को चेक देते केंद्रीय विदेश राज
विज्ञापन
गोंडा। सांसद खेल महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह रहे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। विधायक रमापति शास्त्री, डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बालक जूनियर वर्ग डिस्कस थ्रो में कमलेश कुमार प्रथम, सीनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में गौरव प्रथम, सीनियर वर्ग बालिका डिस्कस थ्रो में अंकिता यादव, सीनियर बालक ऊंची कूद में निखिल दुबे, सब जूनियर कबड्डी में मनकापुर और कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में मनकापुर टीम विजेता रही। बालिकाओं की हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम इलेवन, बालक वर्ग हैंडबॉल में स्टेडियम, कबड्डी जूनियर महिला में पयागपुर, जूनियर कबड्डी पुरुष नवाबगंज और खो-खो जूनियर पुरुष में पयागपुर विजेता रहा।


300 खिलाड़ी सम्मानित
बेलसर। जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व सांसद करण भूषण सिंह ने करीब 300 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि मिलावटी खानपान से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि बाजार में समोसा जिस तेल से बनता है, उसकी कीमत 150 रुपये प्रति लीटर होती है, जबकि शुद्ध तेल 250 से 300 रुपये प्रति लीटर मिलता है। एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडेय व प्रतीक भूषण सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, सुमित भूषण सिंह आदि ने मेडल, बाइक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम तरबगंज विश्वमित्र सिंह, अकबाल बहादुर तिवारी, सूर्य नारायण मिश्र, परमेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें