फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
09द्दस्रड्डश्च3-गोंडा में मनकापुर के फायर सर्विस खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजई खिल - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक दल विभाग के खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता फायर सर्विस मनकापुर के मैदान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनकापुर के ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में अंकित यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अशोक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1500 मीटर में रोहित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 400 मीटर बालिका वर्ग में शालिनी मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रिया शुक्ला ने बाजी मारी। 400 मीटर बालिका दौड़ और लंबी कूद बालिका वर्ग में भी प्रिया शुक्ला प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में विकास सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में आईटीआई मनकापुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। वालीबाल में शीतला पुरी थाना की टीम प्रथम स्थान पर आई।
इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनकापुर राहुल योग, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार, युवा कल्याण अधिकारी बभनजोत अर्जुन कुमार, युवा कल्याण अधिकारी नवाबगंज प्रिया यादव, युवा कल्याण अधिकारी तरबगंज प्रियंका के साथ-साथ पीआरडी के ब्लॉक कमांडर अयोध्या प्रसाद शुक्ला, हरिदत्त मिश्रा, रामसूरत मौर्या, राम गुलाम पाठक, राम कुमार यादव, सालिकराम, तुलसीराम, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, महिला पीआरडी देवकी, पूजा आदि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण फायर स्टेशन प्रभारी राकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें