फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के चालान में लोडर वाहन की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्कूल बस के चालान में फोटो छोटे लोडर वाहन की पोस्ट कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर बस मालिक ने यातायात निरीक्षक से शिकायत की तो उन्होंने सर्वर डाउन होने के चलते गलत फोटो पोस्ट होने की बात कहते हुए इसमें सुधार कराने की बात कही। हालांकि यातायात पुलिस ने चालान स्कूल बस का ही किया है, जिसमें फोटो को छोड़ बस मालिक का नाम व पता सही है।
विज्ञापन

मालवीयनगर निवासी अरुण कुमार शुक्ल की बस शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से संबद्ध है। 27 जून की शाम बिना सीट बेल्ट पहने बच्चों को ले जा रहे बस चालक को यातायात पुलिस ने पकड़कर एमवी एक्ट में चालान किया था। मगर ऑनलाइन चालान में बस की जगह फोटो एक छोटे लोडर वाहन की पोस्ट कर दी।
ऑनलाइन चालान के मेसेज में दूसरे वाहन की फोटो देख अरुण ने यातायात निरीक्षक से शिकायत की। इस पर उन्हें बताया गया कि ऑनलाइन चालान करने का जो एप है, उसका ऑल इंडिया सर्वर डाउन होने के चलते ये गड़बड़ी हुई है। चालान बस का ही हुआ था और उसमें बस मालिक का नाम व पता भी सही है। यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वर डाउन होने से चालान में बस की जगह लोडर वाहन की फोटो पोस्ट हो गई थी, इसमें सुधार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें